Noida News: फर्जी ई-मेल भेजकर बदनाम करने का आरोप
हिन्दुस्तान, नोएडा
Noida News: आयुष गंगवार कंपनी के ग्राहक समेत कई लोगों को फर्जी ई-मेल भेजा गया

Noida News: ट्रांस हिंडन। कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन कंपनी को बदनाम करने के लिए फर्जी ई-मेल भेजने का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक रवि शेखर ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को उनकी कंपनी के ग्राहक समेत कई लोगों को फर्जी ई-मेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के जैसी ई-मेल बनाकर साजिश की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


