फर्जी जमानत देने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा में एक नशा तस्कर की जमानत के लिए फर्जी कागजात पेश किए गए थे। न्यायालय के लिपिक द्वारा सत्यापन के दौरान दोनों जमानती के कागज फर्जी पाए गए। सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तस्कर की जमानत के लिए फर्जी कागज लगाए थे सत्यापन किए जाने के दौरान मामला पकड़ में आयाग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। अदालत में एक नशा तस्कर की जमानत के लिए फर्जी कागज लगाने का मामला सामने आया है। सत्यापन किए जाने पर दोनों जमानती के कागज फर्जी पाए गए। न्यायालय के लिपिक ने दोनों जमानती के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक न्यायालय के लिपिक योगेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी रामशरण और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लिपिक के मुताबिक नोएडा थाना फेस 2 में नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए तस्कर विनोद कुमार की जमानत के लिए आए दोनों जमानतियों के कागजों का सत्यापन किया गया।
इसके लिए बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाने में संपर्क किया। इसी थाने से दोनों जमानत के कागजों का सत्यापन हुआ था। थाने से पूछताछ में पता चला कि उनके यहां से रामशरण और राजकुमार नाम के किसी व्यक्ति का सत्यापन नहीं किया गया। थाने के दरोगा के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर सत्यापन कर धोखाधड़ी की गई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि न्यायालय के लिपिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


