फैक्टरी के दूषित पानी से 25 भेड़ों की मौत

Jan 19, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

दनकौर के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के पास एक फैक्टरी से निकले दूषित पानी के कारण सैकड़ों भेड़ों की हालत बिगड़ गई। 25 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और 50 से अधिक गंभीर रूप से बीमार हैं। पुलिस ने जांच शुरू की है और आरोपित फैक्टरी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी के दूषित पानी से 25 भेड़ों की मौत

दनकौर, संवाददाता। मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के पास स्थित फैक्टरी से निकले दूषित पानी से सोमवार को सैकड़ों भेड़ों की हालत बिगड़ गई। इनमें से 25 की मौके पर ही मौत हो गई। 50 से अधिक भेड़ों की हालत गंभीर है। पुलिस ने पशु चिकित्सक से भेड़ों का इलाज कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी बाला सिंह अपने परिवार के साथ भेड़ पालन का कार्य करते हैं। वह सोमवार दोपहर बाद अपनी भेड़ों को चराने के लिए दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के समीप पहुंचे।

यहां एक फैक्टरी के बाहर पानी एकत्रित था। भेड़ों ने उस पानी को पी लिया। कुछ ही देर में भेड़ों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 25 भेड़ों की मौत हो गई। अन्य भेड़ें भी तड़पने लगीं। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों को बुलाकर शेष भेड़ों का इलाज शुरू कराया। पशु चिकित्सकों की टीम गंभीर रूप से बीमार भेड़ों का उपचार कर रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फैक्टरी से निकलने वाले पानी की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित बाला सिंह ने आरोप लगाया कि फैक्टरी से निकलने वाला पानी अत्यधिक जहरीला था, जिसकी वजह से उनकी भेड़ों की जान गई। उन्होंने प्रशासन से फैक्टरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है की फैक्टरी में कार के कुछ उपकरणों की धुलाई केमिकल से होती थी। दनकौर प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।