ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाबसों के अतिरिक्त फेरे बंद

बसों के अतिरिक्त फेरे बंद

नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो की बसें मंगलवार से अतिरिक्त फेरे नहीं लगाएंगी। पहले...

बसों के अतिरिक्त फेरे बंद
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 15 Aug 2022 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो की बसें मंगलवार से अतिरिक्त फेरे नहीं लगाएंगी। पहले की तरह अंतिम बस रात नौ बजे तक डिपो से मिलेगी। अभी तक यात्री पहुंचने तक बस डिपो से मिल रही थी।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि दस से 15 अगस्त तक रक्षाबंधन के कारण बसों के अतिरिक्त फेरों की सुविधा यात्रियों को दी गई थीं। सबसे अधिक यात्रियों ने मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज आदि शहरों की बसों में सफर किया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 24 घंटे बसें सड़कों पर थी। उन्होंने कहा कि अब जन्माष्टमी पर यात्रियों को मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा देने की तैयारी है। 10 अतिरिक्त बसें आरक्षित की जाएंगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें