
पहाड़ों पर घूमने जाने वालों के लिए दोगुनी बसें चलेंगी
नए साल के मौके पर हरिद्वार, कोटद्वार और हल्द्वानी के लिए 29 दिसंबर से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनकी संख्या पांच से बढ़कर दस हो जाएगी। यह सुविधा एक हफ्ते तक यात्रियों को मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बसों का उपयोग करेंगे।
नए साल के मौके पर हरिद्वार, कोटद्वार और हल्द्वानी के लिए 29 दिसंबर से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, एक हफ्ते तक यात्रियों को मिलेगी नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नए साल पर पहाड़ों में घूमने जाने वाले लोगों के लिए 29 दिसंबर से दोगुनी बसें चलेंगी। हरिद्वार, कोटद्वार और हल्द्वानी के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। अब तक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पांच बसें चलाई जा रही थीं। नए साल से पहले इनकी संख्या दस हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक हफ्ते तक लोगों को अतिरिक्त बसों की सुविधा मिलेगी। वहीं, ऋषिकेश के लिए बस की सुविधा बंद है , इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इनमें नोएडा डिपो में बसों की संख्या 188 है। दोनों डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बंदायू, हाथरस, हरिद्वार, कोटद्वार, नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर समेत तमाम आदि शहरों के लिए बसें शामिल हैं। डिपो की सभी बसें साधारण हैं और सीएनजी से चलती हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा से रुख करते हैं। इनमें ऋषिकेश और कोटद्वार के लिए यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। डिपो से इस बार हल्द्वानी के लिए भी एक बस शुरू की गई है। ऐसे में संभव है कि इस रूट पर भी यात्री अधिक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए पांच बसें चलती हैं। अलग-अलग रूट पर बसों की कुल संख्या बढ़ाकर दस कर दी जाएगी। जरूरत होने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली और भाईदूज पर भी बीते वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही थी। इससे निगम के राजस्व में वृद्धि हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




