Hindi NewsNcr NewsNoida NewsExciting Table Tennis Championship Vihaan Kaushik Defeats Aryavir Vohra in Thrilling Semi-Final
विहान टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे

विहान टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे

संक्षेप:

नोएडा में जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-13 के सेमीफाइनल में विहान कौशिक ने आर्यवीर वोहरा को 5 सेट में हराया। अन्य वर्गों में भी सेमीफाइनल मुकाबले हुए, जिसमें प्रकुल कुमार और आर्यन श्रीवास्तव ने भी फाइनल में स्थान बनाया। सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे।

Nov 06, 2025 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

रोमांचक मुकाबले में आर्यवीर वोहरा को हराया पांच सेट तक दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता गुरुवार से नोएडा स्टेडियम में शुरू हुई। अंडर-13 में विहान कौशिक ने आर्यवीर वोहरा को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल तक का सफर तय किया। अन्य वर्गों के भी सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-13 के सेमीफाइनल में विहान कौशिक ने आर्यवीर वोहरा को 11-8, 3-11, 11-7, 8-11, 11-8 से हराया। पांच सेट तक चला यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ी एक-एक अंक के लिए मशक्कत करते दिखे। दूसरे सेमीफाइनल में प्रकुल कुमार ने हरजस सिंह को सीधे सेट में हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंडर-11 में आर्यवीर बोहरा ने हरसजह को सीधे सेट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गर्व पंडिता ने भी आसानी से जीत दर्ज कर फाइनल का रास्ता तय किया। अंडर-15 के दोनों सेमीफाइनल में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। आर्यन श्रीवास्तव ने दर्श चौधरी को 9-11, 11-6, 11-13, 11-8, 11-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आर्यन पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। वह तीसरा सेट हार गए, लेकिन आखिरी के दोनों सेट में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल भी रोमांचक रहा। सिद्धांत जैन ने अर्नव जैन को 11-6, 11-8, 12-10, 11-7 से हराया। सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।