ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाहर गांव में होंगे खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम : चौहान

हर गांव में होंगे खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम : चौहान

हर गांव में होंगे खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम : चौहान

हर गांव में होंगे खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम : चौहान
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाTue, 16 Jan 2018 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने मंगलवार को युवा महोत्सव में कहा कि गांवों की संस्कृति को बचाने के लिए हर गांव में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। गंगा के किनारे गांवों को गंगा सफाई में जोड़ा जाएगा। युवा एक खिलाड़ी की तरह होता है। हर खिलाड़ी किसी मजहब या राज्य के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलता है। युवा आतंकवाद व भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।जीबीयू में मंगलवार को 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में खेल मंत्री चेतन चौहान ने शिरकत की। चौहान ने कहा कि सरकार हर गांव में सांस्कृतिक व खेल कराएगी। यह आयोजन हर महीने होगा। एक महीने खेल और उसके अगले महीने सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इससे स्थानीय धरोहर को बचाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।खिलाड़ियों के लिए काम कर रहेचौहान ने कहा कि वह खिलाड़ियों के लिए सरकार काम कर रही है। ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले को 6 करोड़, रजत विजेता को 4 और कांस्य विजेता को 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। खिलाड़ियों की भर्ती पर 25 सालों से रोक लगी थी। योगी सरकार ने 11 विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देना शुरू कर दिया।शाम 4 से 6 बजे तक युवा मैदान में रहेचौहान ने कहा कि खेल बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा युवा शाम को 4 से 6 बजे तक घरों में नहीं बैठे। बल्कि वह मैदान में पहुंचे। खेलने से स्वास्थ्य फिट रहेगा। बिना स्वास्थ्य के कुछ नहीं होगा। एक खिलाड़ी देश के लिए खेलता है। युवाओं के साथ सरकारचौहान ने कहा कि युवा वर्ग मेहनत करे, सरकार उनके साथ है। सरकार हर तरह की मदद करेगी। युवाओं का देश है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें