ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू

Apr 07, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू हो गया है। मरीजों को ओपीडी और कीमोथेरेपी की सुविधा मिल रही है। कैंसर की पुष्टि पर सर्जरी दूसरे अस्पताल में होगी। वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, लेकिन भविष्य में सर्जरी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू

नोएडा, राजेश शर्मा। ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों को ओपीडी और कीमोथेरेपी की सुविधा मिल रही है। ईएसआईसी में पंजीकृत मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर मरीजों की ओपीडी शुरू की गई है। कैंसर की पुष्टि होने पर पर सर्जरी पैनल के दूसरे अस्पताल में होगी, क्योंकि वर्तमान में यहां कैंसर सर्जरी की सुविधा नहीं है। मरीज को ओपीडी और कीमोथेरेपी अस्पताल में ही मिलेगी। वर्तमान में कई मरीजों को दोनों सुविधाएं मिल रही हैं। भविष्य में सर्जरी की सुविधा मिलने की भी उम्मीद है। ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंसर विभाग शुरू किया गया है।

ओंको सर्जन की नियुक्ति के बाद ही सर्जरी हो पाएगी। अस्पताल के सभी चिकित्सकीय विभागों में प्रत्येक दिन लगभग 2000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं।मेडिकल कॉलेज के लिए अभी भी डॉक्टरों की कमीईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए अस्पताल में अब भी डॉक्टरों की कमी है। हालांकि, इन डॉक्टरों को दूसरे शैक्षणिक वर्ष में छात्रों को पढ़ाना है। 12 प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति निकाली गई थी, जिसमें से चार ने ही ज्वाइन किया है। अब भी आठ की नियुक्ति होनी है। इनके साक्षात्कार समेत अन्य प्रक्रिया हो गई थी, लेकिन इन डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।