राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर चर्चा
नोएडा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। छात्राओं ने गीत, कविताएं प्रस्तुत कीं और नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कई प्रमुख महिलाओं ने भी इस अधिनियम पर अपने विचार साझा किए।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले में विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के साथ प्राधिकरण में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विचार गोष्ठी और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिनियम पर विचार रखने के साथ महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। कंपोजिट विद्यालय सालारपुर में छात्राओं द्वारा गीत, कविताएं और विचार प्रस्तुत किए गए। वहीं, कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को पावर एंजल के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं, सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति दीवार विषय के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान और विचार लेखन कराया गया।
इसके अलावा सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में पॉडकास्ट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। इसी क्रम में सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में भी अधिनियम पर चर्चा की गई।वहीं, ग्रेटर नोएडा में नारी वंदन अधिनियम पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा प्राधिकरण के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाज की प्रभावी महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी निवेदिता पी हरन, उद्यमी संगठन आईबीए की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता कविता नागर, स्थानीय अनुपालन समिति की सदस्य माला भंडारी और वेदिका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सपना आदि ने महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


