ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाटोल मांगने पर कर्मचारियों को पीटा

टोल मांगने पर कर्मचारियों को पीटा

दादरी, संवाददाता। जीटी रोड लुहारली प्लाजा पर सोमवार को कार सवार पांच लोगों ने...

टोल मांगने पर कर्मचारियों को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 06 Feb 2023 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दादरी, संवाददाता। जीटी रोड लुहारली प्लाजा पर सोमवार को कार सवार पांच लोगों ने टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारियों और प्रबंधक पर लाठी डंडों से हमला किया। आरोपियों से स्थानीय पहचान पत्र मांगा गया तो महिला टोलकर्मी से गाली गलौच की गई। आरोपी बूम हटाकर कार लेकर भाग गए। टोल प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर दी है।

लुहारली टोल प्रबधंक रजनी कांत द्विवेदी का आरोप है कि सोमवार का करीब 11 बजे लेन नंबर-3 में टोल पर एक कार आकर रुकी। महिला टोलकर्मी ने टैक्स की मांग की तो आरोपी ने खुद को स्थानीय बताया। इस पर कर्मचारी ने पहचान पत्र की मांग की तो आरोपी ने गाली गलौच शुरू कर दी। मौके पर सुपरवाइजर व टोल प्रबंधक पहुंचे तो वे विवाद करने लगे। इसके बाद आरोपी ने फोन ने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया, जो लाठी डंडों से लैस होकर आए। उन्होंने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। आरोपी हमला करके बूम हटाकर कार लेकर बिना टोल जमा किए भाग गए। पीड़ित ने पांच में से दो आरोपियों की पहचान कर ली और पुलिस में तहरीर दी। एसीपी-2 ग्रेनो, सार्थक सेंगर ने बताया कि लुहारली टोल पर कार सवार के हंगामे की सूचना मिली है। आरोपी स्थानीय बताए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें