बुजुर्ग को गोली मारने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

Apr 07, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

दनकौर के अट्टा फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग कासिम को गोली मार दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कायदे आजम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। अन्य तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बुजुर्ग को गोली मारने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

दनकौर, संवाददाता। अट्टा फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को पड़ोसियों ने बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में सोमवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी कायदे आजम ने सोमवार को अपने पड़ोसी बुजुर्ग कासिम को उस समय गोली मार दी थी, जब वह खेत पर काम कर रहे थे। घायल कासिम का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कायदे आजम और उसके भाई सलमान पिता शमशेर और जैद समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी कायदे आजम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।