Noida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7.80 लाख रुपये ठगे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: रवि प्रकाश सिंह रैकवार ... खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने 19 मई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई

Noida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7.80 लाख रुपये ठगे

Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता: सेक्टर-61 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग फेसबुक पर दिखे पीएनबी क्रेडिट कार्ड के विज्ञापन के झांसे में आकर 7.80 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-61 स्थित प्रतीक फेडोरा सोसाइटी निवासी राजेश सरीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल 18 मई 2025 को फेसबुक पर पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन देखने के बाद उनके पास व्हाट्सऐप कॉल आई।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने पीड़ित को एक ऑनलाइन फॉर्म भेजा, जिसे भरने के लिए कहा गया। फॉर्म भरते समय उनसे बैंक खाते से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी ले ली गई। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उनके पीएनबी के तीन बचत खातों से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 7.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने एक खाते से तीन लाख रुपये, दूसरे से 2.27 लाख रुपये, तीसरे से 53 हजार रुपये और चौथे ट्रांजेक्शन में दो लाख रुपये उड़ा दिए। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने 19 मई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की पड़ताल कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले बैंक या क्रेडिट कार्ड संबंधी विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर अपनी बैंकिंग या ओटीपी संबंधी जानकारी साझा करने से बचें और संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7.80 लाख रुपये ठगे