Noida News: तेज आवाज में गाना बजाने से मना करने पर बुजुर्ग को पीटा
Noida News: आशीष धामा ... ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इमलियाका निवासी बृजलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब दो बजे उनके दादा धम्मी अपने घेर में सो रहे थे। इसी दौरान एक कार घेर के सामने आकर रुकी, जिसमें तेज आवाज में गाने बज रहे थे। धम्मी ने कार सवारों से आवाज कम करने को कहा तो वे गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर तीन युवक कार से उतरे और डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


