नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की और देश में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद में सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई।

नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, कुलदीप शर्मा। जिले में गुरुवार को ईद उल अजहा यानि बकरीद का पर्व शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया गया। नोएडा-ग्रेनो की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज में देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सेक्टर-आठ स्थित जामा मस्जिद समेत नोएडा-ग्रेनो की विभिन्न मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के लिए सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद, सेक्टर-31 स्थित मदीना मस्जिद, सेक्टर-10 स्थित मुसल्ला मस्जिद, सेक्टर-45 स्थित खजूरी मस्जिद, सेक्टर-125 स्थित कब्रिस्तान वाली मस्जिद समेत शहर के कई मस्जिदों मे तय समय पर नमाज अदा हुई।

सबसे अधिक भीड़ सेक्टर-आठ स्थित जामा मस्जिद में देखने को मिली। वहां के मौलाना शाहबुद्दीन ने बताया कि यहां दो चरणों मे नमाज अदा कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। सेक्टर-आठ स्थित जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद इमामों खातिद ने बताया कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। इमाम ने कहा कि इस्लाम मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पैगाम देता है। नमाज के दौरान लोगों को प्रेम और शांति के साथ रहने का संदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।