ईद-ए-मिलाद उन नबी पर जुलूस निकाला

ईद-ए-मिलाद उन नबी पर जुलूस निकाला

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा। ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में मुस्लिम समुदाय लोगों ने शांतिपूर्ण

Sep 05, 2025 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईद-ए-मिलाद उन नबी पर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय लोगों ने जुलूस निकाला। सुबह के वक्त लोगों ने मस्जिदों और घरों में सजावट और रोशनी का खास इंतजाम किया। सूरजपुर और हल्दौनी समेत कई इलाकों से निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचा। यहां धर्मगुरुओं ने तकरीर करते हुए पैगंबर के तौर-तरीके को अपनाने की अपील की। पुलिस-प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बिसरख और सूरजपुर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर फुट पेट्रोलिंग की। उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जुलूस मार्ग का जायजा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।