Hindi NewsNcr NewsNoida NewsEastern Panthers Defeat Kanpur Warriors 45-30 in UP Kabaddi League
पूर्वांचल पैंथर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 45-30 से हराया

पूर्वांचल पैंथर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 45-30 से हराया

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में पूर्वांचल पैंथर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 45-30 से हराया। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन मध्यांतर के बाद पूर्वांचल ने मजबूत प्रदर्शन किया। ऋतिक राठी ने 14 रेड अंक प्राप्त किए और शिवम तेवतिया ने रक्षात्मक खेल में अहम भूमिका निभाई। कानपुर और अलीगढ़ टॉप फाइव से बाहर हो गए हैं।

Jan 06, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पूर्वांचल पैंथर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 45-30 से हराया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले के मध्यांतर तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसके बाद पूर्वांचल ने निर्णायक बढ़त हासिल कर जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत में जहां कानपुर वॉरियर्स ने शुरुआती दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन पूर्वांचल पैंथर्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को अंक बटोरने से रोके रखा। बावजूद कानपुर ने मामूली बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के बाद मुकाबले की दिशा बदल गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दबाव में दिख रही पूर्वांचल पैंथर्स की टीम ने कई सुपर टैकल किए, जिससे कानपुर की बढ़त पर रोक लगी। मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन के आधार पर पूर्वांचल ने पलटवार किया। कानपुर वॉरियर्स को दो बार ऑल-आउट करते हुए मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। रेड लीडर ऋतिक राठी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 14 रेड अंक प्राप्त किए। दूसरी ओर शिवम तेवतिया ने रक्षापंक्ति की कमान बखूबी संभाली और नौ टैकल पॉइंट्स हासिल करते हुए कानपुर को किसी भी तरह की वापसी का मौका नहीं दिया। देर रात तक नोएडा निन्ज़ास का सामना संगम चैलेंजर्स से हुआ। अवध रामदूत्स की टीम गजब गाजियाबाद से भिड़ी। अंतिम मुकाबले में गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर और ब्रिज स्टार्स आमने-सामने रहे। कानपुर और अलीगढ़ टॉप फाइव से बाहर कानपुर और अलीगढ़ की टीम यूपी कबड्डी लीग के टॉप फोर टीम से बाहर हो गई हैं। दोनों के पास नौ मुकाबले खेलने के बाद चार-चार अंक हैं। बाकी बचे दो मुकाबले जीतने के बाद भी इनके पास आठ अंक ही हो पाएंगे। जबकि टॉप चार में मौजूद टीमों के अंक 10 से अधिक हैं। वहीं इन टीमों को अभी और मुकाबले खेलने हैं। इनके अलावा नोएडा और पूर्वांचल की टीम भी प्रतियोगिता से लगभग बाहर हो गई हैं। दोनों टीमों के तीन मुकाबले बचे हुए हैं। तीनों जीतने के बाद भी इन टीमों के 10 अंक होंगे। ऐसे में 10 अंक लेकर पहले से तीन टीमें अंक तालिका में मौजूद हैं। और इनके तीन-तीन मुकाबले बचे हुए हैं। लिहाजा इन टीमों की एक जीत के बाद नोएडा और पूर्वांचल की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी।