Noida News: शराब के नशे में धुत महिला का बीच सड़क पर हंगामा
Noida News: दादरी में शिव शक्ति अपार्टमेंट की एक महिला नशे की हालत में सड़क पर बैठ गई। उसने निवासियों के साथ अभद्रता की और दावा किया कि एक युवक ने उसे किराए का फ्लैट दिलाने के लिए बुलाया था, लेकिन उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मामले की जांच की और महिला को ऑटो में भेजा।

Noida News: दादरी, संवाददाता। सेक्टर म्यू-2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में एक महिला नशे की हालत में सड़क पर बैठ गई। लोगों ने उसे टोका तो महिला ने निवासियों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि यहां एक युवक ने उसे किराए पर फ्लैट दिलाने के लिए बुलाया था। वह उसका पर्स व मोबाइल छीनकर भाग गया। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह की है। महिला ने अपना नाम पता नहीं बताया। पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला नशे की हालत में थी। कुछ दिमागी रूप से विक्षिप्त भी लग रही थी।
उसने अपना नाम पता नहीं बताया। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई महिला परिसर में अकेले आती दिखाई दे रही थी। महिला ने पैसे ना होने का हवाला देते हुए लोगों से किराए के लिए पैसे मांगे। इसके बाद महिलाओं ने उसे 500 रूपये देकर ऑटो में बैठाकर वहां से भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


