यमुना में कार डूबने की झूठी सूचना दी, युवक गिरफ्तार
दनकौर, सतीश शर्मा। युवक ने गुरुवार शाम शराब के नशे में पुलिस को मंझावली पुल के

दनकौर, संवाददाता। युवक ने गुरुवार शाम शराब के नशे में पुलिस को मंझावली पुल के पास यमुना में कार डूबने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला झूठा निकला। इस पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मंझावली पुल के पास यमुना में कार डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी सूचित कर दिया गया। जांच करने पर पता चला कि युवक की कार किसी गहरे पानी में नहीं डूबी थी, बल्कि सड़क किनारे हल्के गड्ढे और कीचड़ में फंसी थी। कार के अंदर युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ बैठा मिला।
जांच में सामने आया कि युवक शराब के नशे में था और उसने गाड़ी को कीचड़ से निकलवाने के उद्देश्य से पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवकुमार निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मंझावली पुल की तरफ घूमने गया था। रास्ता कच्चा होने के कारण उसकी कार कीचड़ में फंस गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने और झूठी सूचना देने के आरोप में कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


