
चोरी के गहने के साथ घरेलू सहायिका गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-113 में पुलिस ने एक घरेलू सहायिका काजल को गिरफ्तार किया है, जिसने एक महिला के फ्लैट से गहने चुराए थे। काजल 28 वर्ष की है और दिल्ली के सदरबाजार की निवासी है। महिला ने काजल और उसकी...
नोएडा। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने फ्लैट से गहने चुराने की आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दिल्ली के सदरबाजार निवासी काजल के रूप में हुई है। 28 वर्षीय काजल थाना क्षेत्र स्थित सोसाइटी में रहने वाली महिला के फ्लैट से गहने चोरी कर फरार हो गई थी। इस मामले में पीड़ित महिला ने काजल के साथ ही उस एजेंसी के संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था, जहां से वह आई थी। एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम गठित कर दी गई है। काजल शादीशुदा है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास पता करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि काम करने के दौरान वह पहले भी चोरी की वारदात कर चुकी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




