Noida News: राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में ए-आई पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: रूपल राठी ... इस विचार-विमर्श में ग्रेटर नोएडा के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया

Noida News: राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में ए-आई पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में जिला-स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस छात्रों में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग विकसित करना और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग के लिए तैयार करना रहा। इस विचार-विमर्श में ग्रेटर नोएडा के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छह टीमों ने प्रोजेक्ट, एक्टिविटी और टूल्स के माध्यम से यह प्रस्तुत किया कि किस प्रकार कक्षा में कोडिंग, लॉजिकल रीजनिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और एल्गोरिदम सोच को खेल और प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों से पढ़ाया जा सकता है। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या शिखा सिंह ने कहा कि 21वीं सदी में तकनीक के साथ चलना हर छात्र के लिए अनिवार्य है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में ए-आई पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन