Noida News: गंदे पानी की आपूर्ति से सैकड़ों परिवार परेशान

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा के मिग्शन अल्टिमो सोसाइटी में गंदे पानी की आपूर्ति से सैकड़ों परिवार संकट में हैं। नितिन ने बताया कि रविवार से घरों में बदबूदार पानी आ रहा है, जो नहाने और घरेलू कामों में भी उपयोग नहीं किया जा सकता। स्थानीय निवासियों ने समाधान की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Noida News: गंदे पानी की आपूर्ति से सैकड़ों परिवार परेशान

Noida News: ग्रेटर नोएडा, रुपल राठी। ग्रेटर नोएडा स्थित मिग्शन अल्टिमो सोसाइटी में सोमवार को दूसरे दिन भी गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इस कारण सैकड़ों परिवारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पानी गंदा और बदबूदार है। इसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कार्य में भी नहीं किया जा सकता। शिकायत के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी में रहने वाले नितिन ने बताया कि परिसर में करीब 900 परिवार रहते हैं। लोगों की सबसे अहम जरूरत पानी भी साफ नहीं मिल रहा है। रविवार से लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

काले रंग का बेहद गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। लोगों का आरोप है कि पानी इतना गंदा था कि उसका इस्तेमाल पीने और घरेलू कार्यों के लिए करना तो दूर, नहाने और अन्य जरूरी कामों में भी नहीं किया जा सकता।शिकायत करने पर बताया गया कि बिल्डर प्रबंधन की मोटर खराब होने के कारण अंडरग्राउंड वॉटर टैंक में पर्याप्त पानी नहीं भर पाया। लोगों का आरोप है कि पानी की कमी को दूर करने के लिए फायर सेफ्टी की पाइपलाइन के जरिए अपर हेड टैंक को भरने का प्रयास किया गया। इस कारण पाइपलाइन में जमा गंदा पानी टैंक में पहुंच गया। इसका समाधान सोमवार को भी बिल्डर प्रबंधन के द्वारा नहीं किया गया। स्थानीय निवासी सुनील चौहान ने बताया कि गंदे पानी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोग बाजार से पानी की बोतल खरीद कर मंगा रहे हैं। शिकायत के बाद भी बिल्डर प्रबंधन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: गंदे पानी की आपूर्ति से सैकड़ों परिवार परेशान