दनकौर रेलवे स्टेशन पास झुग्गियों में आग लगी
दनकौर के खेरली हाफिजपुर गांव में मजदूरों की झोपड़ियों में सोमवार को भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान निकालने का मौका नहीं मिला। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन कई झुग्गियां और सामान नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे हैं।

दनकौर, सतीश शर्मा। दनकौर रेलवे स्टेशन से सटे खेरली हाफिजपुर गांव के पास बनी मजदूरों की झोपड़ियों में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपने परिवार और सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसा, आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गियों में रहने वाले मजदूरों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग की लपटों और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग ने अधिकांश झुग्गियों और उनमें रखा घरेलू सामान जलाकर राख कर दिया था। बाद में फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। आग की इस घटना में मजदूर परिवारों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। आशियाना जलकर राख हो जाने से पीड़ित परिवारो का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दनकौर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


