
डेंगू जांच की राशि अगले हफ्ते तय होगी
नोएडा में सभी निजी अस्पतालों और लैब में अगले हफ्ते से डेंगू जांच की राशि तय की जाएगी। हर साल सितंबर में शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी होते हैं। पिछले साल की राशि 650 रुपये थी, जबकि इस साल यह बढ़कर...
नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सभी निजी अस्पतालों और लैब में अगले हफ्ते से डेंगू जांच की राशि तय होगी। प्रत्येक साल सितंबर में शासन की ओर से इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं ताकि हर अस्पताल और लैब में मरीजों से जांच के लिए एक समान राशि ली जाए। निजी अस्पतालों में डेंगू की जांच के लिए अलग-अलग राशि ली जाती है। कई अस्पताल और लैब 1100-1200 रुपये भी लेते हैं। डेंगू के मामले बढ़ने की स्थिति में शासन एक समान जांच राशि निर्धारित करता है। पिछले साल यह राशि 650 रुपये थी। इसके साथ ही प्लेटलेट्स काउंट्स और मलेरिया की जांच से संबंधित निर्देश भी जारी किए जाते हैं।
मंगलवार तक शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी नहीं किए गए। अगले हफ्ते दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू की जांच से संबंधित शासन के दिशा-निर्देश इसी महीने मिलने की उम्मीद है। निर्देश मिलने के बाद सभी निजी अस्पताल और लैब को निर्धारित राशि के बारे में लिखित जानकारी दे दी जाएगी। जलभराव और लार्वा मिलने पर जुर्माना भी लगेगा घर, कार्यालय, संस्थान आदि में जलभराव और लार्वा मिलने की स्थिति में भी जुर्माने की राशि तय होगी। इसके लिए मलेरिया विभाग को जिलाधिकारी से अनुमति लेनी पड़ती है। पहले मलेरिया विभाग मच्छरों के लार्वा मिलने और जलभराव की स्थिति में नोटिस जारी करता है। दूसरी बार स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद जुर्माना लगाया जाता है। एक जगह दिक्कत मिलने पर 500 जुर्माना ठोका जाता है। एक ही संस्थान, कार्यालय, घर आदि में दो स्थानों पर लार्वा और जलभराव की स्थिति मिलने पर जुर्माना राशि दोगुना हो जाती है। इसी तरह राशि बढ़ती रहती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




