हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
ग्रेटर नोएडा में दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय बैंच की स्थापना की मांग की और लखनऊ में पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। बार अध्यक्ष मनोज भाटी ने कहा कि यह 40 वर्षों से चल रहा आंदोलन है, जो वादकारियों की सुविधा के लिए आवश्यक है।

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर स्थित दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर लंबे समय से चल रहे अधिवक्ता आंदोलन तथा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर तीव्र रोष व्यक्त किया गया। बुधवार को आयोजित सभा का आयोजन बार अध्यक्ष मनोज भाटी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुआ तथा सभा का संचालन सचिव शोभाराम चन्दीला एडवोकेट द्वारा किया गया। अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय पीठ की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में पिछले लगभग 40 वर्षों से आंदोलन चल रहा है।
वहीं अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों वादकारियों की सुविधा और न्याय तक आसान पहुंच के लिए उच्च न्यायालय पीठ की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।बैठक में लखनऊ में अधिवक्ताओं के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित अवमानवीय लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


