गांवों को बस सेवा से जोड़ने की मांग

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्राम विकास संगठन ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि गांवों में सिटी बस सेवा शुरू की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि कई गांव और सेक्टर प्रस्तावित सिटी बस रूट में शामिल नहीं हैं। संगठन ने सभी गांवों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने की मांग की।

गांवों को बस सेवा से जोड़ने की मांग

नोएडा, उदय सिंह। ग्राम विकास संगठन ने नोएडा प्राधिकरण पर गांवों में भी सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सोमवार को संगठन के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर ओएसडी इंदु प्रकाश को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने आरोप लगाया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे कई गांवों और सेक्टरों को प्रस्तावित सिटी बस रूट में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि सभी गांवों और सेक्टरों को सिटी बस सेवा से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।