ग्रेनो में कैमरे लगाने के काम में और देरी होगी

Mar 09, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में 350 से अधिक स्थानों पर 2700 अत्याधुनिक कैमरे लगाने की योजना में देरी हो सकती है। तीन कंपनियों ने डेमो दिया, लेकिन तीन महीने बाद भी चयन नहीं हो सका। कंपनियों ने निविदा राशि से अधिक बोली लगाई है, जिससे काम में और देरी हो सकती है।

ग्रेनो में कैमरे लगाने के काम में और देरी होगी

डेमो के तीन माह बाद भी कंपनी का चयन नहीं हो सका, इच्छुक कंपनियों ने निविदा राशि से अधिक बोली लगाई नंबर गेम350 से अधिक स्थानों कैमरे लगाए जाने हैं2700 कैमरे से लगाए जाने की है योजना2024 में ही काम शुरू करने का दावा किया गया थाग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाने की योजना में अभी और देरी हो सकती है। इस काम के लिए आगे आई तीन कंपनियों के डेमो दिए हुए तीन माह हो गए, लेकिन अब तक कंपनी का चयन नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि कंपनियों ने निविदा राशि से अधिक बोली लगाई है।आधुनिक

यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए सेफ सिटी परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा में 350 से अधिक स्थानों पर 2700 कैमरे लगाए जाने हैं। इसकी लागत 227.60 करोड़ रुपये है। कैमरे लगाने की तैयारी पिछले 3 से 4 सालों से चल रही है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका। कई बार निविदा की तारीख बढ़ाने और हैदराबाद पुडुचेरी, दिल्ली और गुरुग्राम के मॉडल का अध्ययन करने के बाद बीते साल आखिरकार तीन प्रमुख कंपनियों एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, एनईसी और रेलटेक ने डेमो दिया। अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही कंपनी का चयन कर नए साल में कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बावजूद तीन माह बीते जाने के बाद भी कंपनी का चयन नहीं किया गया। ऐसे में काम शुरू होने में देरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनियों ने निविदा राशि से अधिक बोली लगा दी है। उल्लेखनीय है कि परी चौक, एलजी चौक, जगत फार्म, अमृतपुरम सहित सभी गोलचक्कर, बाजारों और सेक्टरों के गेट पर कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। कैमरे लगाने के साथ मौसम की जानकारी के लिए गोलचक्करों पर डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे।----प्राधिकरण दफ्तर में कंट्रोल रूम होगायोजना के मुताबिक प्राधिकरण के दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसकी मदद से शहर में होने वाली हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। साथ ही यह भी व्यवस्था की जाएगी कि अधिकारी मोबाइल पर भी शहर की गतिविधि को देख सकें। भविष्य में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल आपूर्ति को सीवर को भी कंट्रोल रूम से जोड़े जाने की तैयारी है।---------पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक यातायात प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। तीन प्रमुख कंपनियों द्वारा डेमो दिया जा चुका है। इच्छुक कंपनियों ने निविदा राशि से अधिक बोली लगा दी है। कंपनी प्रबंधन से बातचीत चल रही है। जल्द ही कंपनी का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।अभिषेक पाठक, ओएसडी, ग्रेटर नोएडा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।