ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ NCR नोएडाहवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में कमी

हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में कमी

- शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई का 194 और ग्रेटर नोएडा का 172 किया गया

हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में कमी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नोएडाFri, 27 Jan 2023 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

- शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई का 194 और ग्रेटर नोएडा का 172 किया गया दर्ज

नोएडा, कार्यालय संवाददाता।

हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में कमी आई है। दोनों शहर की आबोहवा लगातार मध्यम श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे तक नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 194 और ग्रेटर नोएडा का 172 दर्ज किया गया।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बीते एक सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही था। खास बात यह है कि दिन में धूप निकले के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इसका कारण 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलना है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। आठ बजे के समय सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लोग धूप सेंकने के लिए बॉलकनी व छत पर दिखाई दिए, लेकिन ठंडी हवा के चलते उन्हें बाहर खड़ा होना मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम को पांच बजे के बाद सड़कों पर कोहरा छाने लगा। इससे एक्सप्रेसवे और हाइवे पर वाहन चालकों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे के बाद तो बाजारों में भीड़ काफी कम हो गई थी। लोग जरूरी कार्यों से ही बाहर घूमते नजर आए। पार्कों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बेहद कम दिखी। मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में शनिवार से गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी।

----

आशीष

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।