
धनतेरस-दीपावली पर बिकी गाड़ियों के पंजीकरण पर सात दिन तक मौका
संक्षेप: -इसके बाद रोड टैक्स के आधार पर जुर्माना लगना शुरू होगा -सात हजार गाड़ियों
नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। धनतेरस और दीपावली पर बिकी गाड़ियों के पंजीकरण के लिए वाहन मालिकों के पास में सात दिन तक का मौका है। इसके बाद रोड टैक्स के आधार पर जुर्माना लगना शुरू होगा। परिवहन विभाग के अनुसार करीब सात हजार गाड़ियों की बिक्री हुई है लेकिन पंजीकरण 1031 वाहनों का हुआ है। परिवहन विभाग के अनुसार गाड़ी की बिक्री से सात दिन तक की अवधि में पंजीकरण हो जाना चाहिए। ऐसे में 18 अक्तूबर को बिकी गाड़ियों का पंजीकरण 24 अक्तूबर तक होगा। 19 अक्तूबर को बिकी गाड़ियों का पंजीकरण 25 अक्तूबर और 20 अक्तूबर को डिलीवर हुए वाहनों का पंजीकरण 26 अक्तूबर तक होगा।
इसके बाद जुर्माना लगने लगेगा। विभाग के अनुसार धनतेरस और दीपावली पर लगभग सात हजार गाड़ियों की बिक्री हुई है। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने कहा कि संभव है कि अधिकतर गाड़ियों का पंजीकरण शुक्रवार तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कई लोग आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए देर से पंजीकरण कराते हैं। वहीं, मंगलवार तक हुए पंजीकरण में 523 दोपहिया वाहन और 508 चार पहिया गाड़ियां शामिल हैं। इसमें पांच इलेक्ट्रिक, 221 सीएनजी, 707 पेट्रोल और 98 डीजल गाड़ियां शामिल हैं। एक भी हाईब्रिड गाड़ी का पंजीकरण नहीं हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




