ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडापिता पर दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप

पिता पर दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप

पिता पर दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप

पिता पर दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSat, 23 Mar 2019 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

शर्मनाकआरोपमहिला की शिकायत पर आरोपी पिता गिरफ्तार पुलिस ने दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच करवाईनोएडा। वरिष्ठ संवाददाता फेज-2 थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करवाकर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मजदूरी करती है। उसका पति राजमिस्त्री है। उसकी एक बेटी सात और दूसरी बेटी नौ साल की है। महिला का आरोप है कि वह शुक्रवार सुबह काम पर चली गई थी। घर पर उसकी दो बेटियां और उनका पिता था। आरोपी पिता ने बेटियों को घर में अकेला पाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बेटियों को बिलखती छोड़कर फरार हो गया। जब महिला दोपहर को घर पहुंची तो उसे घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद महिला ने आसपास के लोगों से आरोपी पति के बारे में पूछा लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं थी। फिर पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों बच्चियों की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें