दूध कारोबारी के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग
ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर गांव में एक दूध कारोबारी के घर पर चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने पूर्व के झगड़े के चलते दहशत फैलाने के लिए यह कृत्य किया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक दूध कारोबारी के घर पर बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए झगड़े को लेकर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर गांव में दूध कारोबारी बाबूराम परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने बाबूराम के घर पर फायरिंग की। पुलिस का दावा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसके चलते बड़ी घटना होने से टल गई।
हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जांच में पता चला है कि करीब चार महीने पहले बाबूराम के बेटे अभिषेक का पड़ोस में अपनी बहन के घर रहने वाले जौली गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसी मामले में दहशत फैलाने के लिए आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें आरोपी गोली चलाते हुए दिख रहे हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



