ऐप डाउनलोड कराकर खाते से लाखों रुपये निकाले

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करवाकर लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी बताकर झांसा दिया गया। घटना की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड न करें।

ऐप डाउनलोड कराकर खाते से लाखों रुपये निकाले

दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी बताकर वारदात को अंजाम दिया साइबर ठगों ने मोबाइल पर संदेश भेजकर पीड़ित को झांसे में लिया

साइबर ठगी की वारदात

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करवाकर खाते और क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये निकाल लिए। दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-126 थाने की पुलिस से की।

पीड़ित की शिकायत

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में वह सेक्टर-128 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनके मोबाइल नंबर पर इसी माह की दो तारीख को एक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें एक व्यक्ति ने पानी के बिल मीटर की रीडिंग अपडेट करने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने को कहा। पीड़ित ने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी बताया और मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोप है कि जैसे ही ऐप इंस्टॉल किया गया, मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके तुरंत बाद बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कई ट्रांजैक्शन होने लगे। आईसीआईसीआई बैंक खाते से करीब 65 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि क्रेडिट कार्ड के जरिए लगभग 2 लाख 74 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर किया गया। इसके अलावा कई अन्य असफल ट्रांजैक्शन के मैसेज भी पीड़ित को मिले। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर खाते और कार्ड को ब्लॉक कराया। साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-126 थाने में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधी सरकारी विभागों के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर मोबाइल में रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करा रहे हैं। इसके जरिए मोबाइल और बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बनाई जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड न करें और न ही बैंक संबंधी जानकारी साझा करें। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

रवि प्रकाश सिंह रैकवार

सामान्य प्रश्न

साइबर ठगों ने किस प्रकार से ठगी की?
साइबर ठगों ने दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और ऐप डाउनलोड करवाकर बैंक खाते से पैसे निकाल लिए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।