रिश्तेदार बनकर मजदूर से 38 हजार की ठगी

Feb 13, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

दनकौर में एक मजदूर के साथ साइबर अपराधी ने रिश्तेदार बनकर 38 हजार रुपये की ठगी की। आरोपी ने मजदूर से कहा कि उसे पैसे की तत्काल जरूरत है। पीड़ित ने भरोसा करके पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब असली रिश्तेदार से संपर्क किया गया, तब ठगी का पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदार बनकर मजदूर से 38 हजार की ठगी

रिश्तेदार बनकर मजदूर से 38 हजार की ठगी दनकौर, संवाददाता। साइबर अपराधी ने दनकौर कस्बा निवासी मजदूर को फोन कर रिश्तेदार बताया और 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लख्मी ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनका दूर का रिश्तेदार बताया और किसी जरूरी काम के लिए तत्काल रुपय की आवश्यकता होने की बात कही। आरोपी ने 38 हजार रुपये की मदद मांगी।

रिश्तेदारी का हवाला और जरूरत की बात सुनकर पीड़ित ने भरोसा कर लिया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पांच बार में कुल 38 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने संबंधित रिश्तेदार से संपर्क किया तो ठगी का खुलासा हुआ। असली रिश्तेदार ने किसी भी प्रकार की रकम मांगने से इनकार कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी को फोन मिलाया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद पीड़ित सीधे कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित बैंक खाते और मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।