बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख ठगे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। धनशोधन और मानव तस्करी केस में फंसने का डर दिखाया -आरोपी ने खुद को

बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख ठगे

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने एनटीपीसी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने धनशोधन और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज होने का डर दिखाकर जालसाजी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-51 स्थित केंद्रीय विहार निवासी 84 वर्षीय धीरेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी कि उनके मोबाइल पर बीते दिनों अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बेंगलुरु साइबर सेल का अधिकारी बताया। उसने कहा कि धीरेंद्र के आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उनके नाम पर मोबाइल खरीदकर आपराधिक गतिविधियां की गई हैं।

इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का एसपी प्रवीण कुमार बताया। ठगों ने पीड़ित को बताया कि उनके खिलाफ धनशोधन और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच चल रही है। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर जांच में सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और पेंशन भी रोक दी जाएगी।आरोपियों ने सात अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 के बीच लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए धीरेंद्र कुमार से पूछताछ की। इस दौरान उनसे उनके बैंक खातों, निवेश और वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी ली गई। ठगों ने उन्हें यह भी कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए किसी को भी इस बारे में न बताएं। आरोपियों ने जांच के नाम पर पीड़ित को अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पहले चरण में पीड़ित से 30 लाख रुपये केरल स्थित खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद ठगों ने उन्हें अपने सभी निवेश और अन्य बैंक खातों से रुपये निकालकर एक खाते में जमा करने को कहा। ठगों के निर्देश पर पीड़ित ने अपने शेयर और अन्य निवेश भी भुनाए और कुल मिलाकर करीब 60 लाख रुपये अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद उनसे 55 लाख रुपये तमिलनाडु के एक अन्य खाते में मनी ट्रेल वेरिफिकेशन के नाम पर ट्रांसफर करा लिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।