मोबाइल फोन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सेक्टर-57 के पास से मोबाइल फोन छीनने वाले एक बदमाश को पकड़ा। आरोपी के पास से दो छिनाए हुए मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान समीर उर्फ अंशुल द्विवेदी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं।

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-57 के पास से मोबाइल फोन छीनने वाले एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। आरोपी के पास से छिनैती के दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सेक्टर-57 में एक संदिग्ध दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने पीछा करके दबोच लिया। उसकी पहचान जिला मिर्जापुर के हीरापुर गांव निवासी समीर उर्फ अंशुल द्विवेदी के रूप में हुई। वह वर्तमान में सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित छिजारसी गांव में किराए पर रहता है।
तलाशी ली तो उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राहगीरों से मोबाइल फोन छीनना है। बरामद दोनों फोन भी राहगीरों से छीने हुए हैं। आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


