हीमोफीलिया, थैलेसीमिया के मरीजों ने रैंप वॉक किया
नोएडा के बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में 'उड़ान' नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और बोनमैरो प्रत्यारोपण कर चुके लगभग 200 बच्चों ने फैशन शो और अन्य रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्हें सम्मानित किया गया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए गए।

नोएडा, राजेश शर्मा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हीमोफीलिया, थैलेसीमिया के मरीज और बोनमैरो प्रत्यारोपण करा चुके बच्चों ने फैशन शो में हिस्सा लिया। इसके अलावा अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का नाम उड़ान दिया गया था। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मरीजों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 हेमोफीलिया, थैलेसीमिया के इलाजरत एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने वाले बच्चे शामिल हुए। संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. मुकुल कुमार जैन ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया।
कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए गए। बच्चों ने नृत्य, संगीत, रैंप वॉक, स्केटिंग, स्किट, ज़ुम्बा और कला प्रदर्शनी आदि में भाग लिया। बच्चों के कैंसर विभाग की प्रमुख डॉ. नीता राधाकृष्णन ने बच्चों के समग्र विकास और बेहतर जीवन गुणवत्ता के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


