Noida News: युवक की हत्या के मामले में दो बरी

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला अदालत ने नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में हुई चुमन तिवारी

Noida News: युवक की हत्या के मामले में दो बरी

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में हुई चुमन तिवारी की हत्या के मामले में आरोपी कमालू और मोबिन को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मनमोहन मिश्रा ने नौ जुलाई 2021 को सेक्टर-20 थाने में तहरीर दी थी कि उनका साला चुमन सेक्टर-8 में उनके साथ रहता था। वह पांच जुलाई 2021 की शाम सब्जी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सेक्टर-8 के पास नाले में छह जुलाई को एक लावारिस शव मिला था, जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। वादी ने शव की पहचान चुमन के रूप में की और आरोप लगाया कि कमालू, मोबिन और दो अन्य ने मारपीट कर उसकी हत्या की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कमालू, मोबिन, अनवर और एक नाबिलग को पकड़ा था। कोर्ट ने पाया कि मामले में कोई चश्मदीद या लास्ट सीन गवाह नहीं था। एकमात्र स्वतंत्र गवाह वादी ने जिरह में स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता शव कहां मिला। अभियोजन आरोपियों की संलिप्तता नहीं जोड़ सका। अदालत ने कमालू और मोबिन को सभी आरोप से बरी कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: युवक की हत्या के मामले में दो बरी