कारोबारी से ठगी कर धमकाने के मामले में दंपती पर केस दर्ज

Jan 23, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा में एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी संचालक दंपति, उदय और नवनीत बत्रा ने उससे 92 लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने इंटीरियर कार्य के नाम पर पैसे लिए और काम पूरा नहीं किया। जब कारोबारी ने पैसे की मांग की, तो दंपति ने उसे धमकाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कारोबारी से ठगी कर धमकाने के मामले में दंपती पर केस दर्ज

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लाखों रुपये की ठगी करने के बाद कारोबारी को धमकाने के मामले में कंपनी संचालक दंपति के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस केस में नामजद दंपति से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। वंश अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि उदय बत्रा और उनकी पत्नी नवनीत बत्रा ने षड्यंत्र के तहत उसे विश्वास में लेकर लाखों की रकम हड़प ली। आरोपियों ने इंटीरियर कार्य के नाम पर उसको झांसे में लिया और धीरे-धीरे उससे 92 लाख 65 हजार रुपये ले लिए। सौदे के दौरान तय राशि से चार लाख पांच हजार रुपये अधिक लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो काम पूरा किया और न ही रुपये वापस किए।

वंश ने जब दोनों से अपने रुपये और सामान की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में दोनों ने कहा कि यदि उसने दोबारा तकादा किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आरोपियों ने वंश की कंपनी की संपत्ति और सामान को अवैध रूप से अपने गोदाम में रख लिया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। आरोपियों ने अपनी आपराधिक मंशा छिपाने और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि उसे जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है, जिस कारण उसने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।