Noida News: निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग
Noida News: विक्रम शर्मा ... करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। निर्माण कार्यों पर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास एवं किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सीईओ के नाम वरिष्ठ प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी मूलभूत सुविधाओं का समान रूप से विकास होना चाहिए। गांवों में सड़क, नाली, सीवर, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर किया जाए।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने किसानों की समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाए। संगठन के ब्रह्मपाल कपासिया ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, गांवों की उपेक्षा और किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्राधिकरण द्वारा शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगा।


