Noida News: निर्माणाधीन साइट के स्टोर से सामान चोरी
Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट के स्टोर से सामान

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट के स्टोर से सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। सिक्योरिटी कंपनी के एरिया ऑफिसर सुरजीत यादव ने बताया कि सेक्टर ईकोटेक-3 उद्योग केंद्र में एक कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। कंपनी में उनकी एजेंसी ने सुरक्षा की देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रखी है। कंपनी के स्टोर इंचार्ज ने शुक्रवार को बताया कि कुछ सामान चोरी हुआ। इसके तुरंत बाद साइट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई। सीसीटीवी में ठेकेदार का कर्मचारी सामान चोरी करते हुए दिखाई दिया।
इसके बाद कर्मचारी को तुरंत पकड़ लिया गया। उसके पास से सामान भी बरामद हुआ। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


