कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी
जिला कार्यकारिणी की आमसभा की बैठक में निर्णय निष्क्रिय पदाधिकारी अन्य कार्यों में लगाए

जिला कार्यकारिणी की आमसभा की बैठक में निर्णय निष्क्रिय पदाधिकारी अन्य कार्यों में लगाए जाएंगे
ग्र्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर कर उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों को अन्य कार्यों में लगाया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को बिसरख स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यकारिणी की महासभा की बैठक में लिया गया।
जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि पार्टी मुख्यालय से निर्देशित कार्यक्रम करने मात्र से ही हमारे कर्तव्य की इतिश्री नहीं हो जाती। हमें शहर और गांवों में नए कार्यकर्ता और पुराने कांग्रेसियों को जगाना होगा। उन्हें मुख्य धारा की राजनीति में जिम्मेदारी देनी होगी। जब तक ऐसा नहीं होगा हमारा तय लक्ष्य हमसे दूर ही रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में संपन्न हुए अधिवेशन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि निःसंदेह यह ऐतिहासिक है। जिला इकाई ही मजबूत कांग्रेस की नींव का पत्थर होगी। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर समर्पण और संघर्ष करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान कमेटी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें कमेटी से हटाकर अन्य राजनीतिक कार्यों में लगाया जाएगा। इनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को ब्लॉक, नगर और जिला संगठन में स्थान दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, नोएडा उपाध्यक्ष ललित अवाना ने संगठन सृजन पर अपने विचार रखे। इस दौरान कुछ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।