संविधान की रक्षा का संकल्प लिया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में कांग्रेस पार्टी ने संविधान सम्मान सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में ग्रामीणों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संविधान की रक्षा का संकल्प...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 10 June 2025 06:07 PM

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तरीय संविधान सम्मान सम्मेलन आयोजित किया । इस दौरान ग्रामीणों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। लोगों को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत ने की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला और जिला समन्वयक आलोक गौड़ ने सम्मेलन में लोगों को संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।