Hindi NewsNcr NewsNoida NewsCongress Delegation Meets Dalit Family After Brutal Murder of Aniket by Thugs
कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल अनिकेत के परिजनों से मिला

कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल अनिकेत के परिजनों से मिला

संक्षेप:

रबूपुरा में दबंगों द्वारा दलित युवक अनिकेत की निर्मम हत्या के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला। नेताओं ने परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया और हत्या को समाज का कलंक बताया। कांग्रेस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की।

Oct 31, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

रबूपुरा, संवाददाता। दबंगों की पिटाई से दलित युवक अनिकेत की मौत के मामले में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रबूपुरा में पीड़ित परिवार से मिला। कांग्रेस नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और पार्टी की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि दलित समाज के एक निर्दोष युवक की दबंगों द्वारा निर्मम हत्या समाज के लिए कलंक है। यह घटना प्रदेश में कानून व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने तक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश में लगातार हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री हर महीने दो बार जिले का दौरा करते हैं बावजूद इसके प्रशासनिक अमला अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जाति विशेष के लोगों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। प्रतिनिमंडल ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की और फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति तय की जा सके। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर, दिनेश अवाना, धर्म सिंह वाल्मीकि, सूबेदार सतपाल सिंह, राधारानी आदि मौजूद रहे।