Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जिले की दादरी, सदर और जेवर तहसील में शनिवार को संपूर्ण

Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले की दादरी, सदर और जेवर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 164 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील के सभागार का उद्घाटन किया। इसके सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं। जेवर तहसील में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में चार शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


