ग्रेटर नोएडा के किसानों का मुआवजा बढ़ेगा
इससे संबंधित प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा पिछले कई र्ड बैठक में रखा जाएगा पिछले कई

इससे संबंधित प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा पिछले कई सालों से मुआवजा बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं किसान वर्तमान मुआवजा दर 4125 रुपये प्रति वार्गमीटर है ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में आगामी विकास परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले क्षेत्र के किसानों को मुआवजा वृद्धि का लाभ मिलेगा। इससे संबंधित प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद किसानों को अधिक मुआवजा मिलने लगेगा। इससे जमीन खरीद में तेजी आएगी। मुआवजा बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। ग्रेटर नोएडा में मौजूदा मुआवजा दर 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर है।
किसानों के हित को देखते हुए उच्चाधिकारी इस बार मुआवजा दर में अच्छी खासी वृद्धि करने के बारे में सोच रहे हैं। साथ ही छह फीसदी आबादी भूखंड व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी,ताकि सहमति के आधार पर किसानों से जमीन खरीदी जा सके। इसके लिए मुआवजा दर और बाजार दर का अध्ययन पहले ही कराया जा चुका है। बता दें कि इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुआवजा दर में 10 फीसदी की वृद्धि की गई थी। दरअसल उद्योग लगाने, आवासीय सेक्टर व संस्थागत सहित अन्य परियोजनाओं के लिए प्राधिकरण एक बड़ा लैंडबैंक बनाना चाह रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा भी इस संबंध में आदेश दिए गए हैं, ताकि इच्छुक निवेशकों को जमीन आवंटित की जा सके। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट व अन्य बुनियादी सुविधाएं बेहतर होने की वजह से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। जमीन की उपलब्धता न होने की वजह से सड़कों का निर्माण सहित कई अन्य परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं। मुआवजा बढ़ने से जमीन खरीदने के कार्य में तेजी आएगी। प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र के 21 गांवों में किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदने के लिए बीते साल सूचना प्रकाशित की थी। गांवों में शिविर लगाया गया,लेकिन किसान 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। मुआवजा बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारी शासन को पूरी स्थिति से अवगत करा चुके हैं। मुआवजा राशि में कितनी वृद्धि होगी,इसका पता बाद में चल पाएगा। प्राधिकरण के सीईओ के मुताबिक आगामी बोर्ड बैठक में मुआवजा बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव रखा जाएगा। ------------ विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से खरीदी जाने वाली जमीन का मुआवजा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जमीन मिलने से प्रस्तावित परियोजनाओं को गति मिलेगी। रवि कुमार एनजी, सीईओ,ग्रेटर नोएडा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


