ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडा11 स्वर्ण पदक जीतकर शहर की जलपरियां बनी प्रदेश चैंपियन

11 स्वर्ण पदक जीतकर शहर की जलपरियां बनी प्रदेश चैंपियन

प्रदेश तैराकी प्रतियोगिता में शहर की जलपरियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जनपद महिला वर्ग का चैंपियन बना। लखनऊ में रविवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता में शहर की महिला तैराकों ने व्यक्तिगत और रिले में...

11 स्वर्ण पदक जीतकर शहर की जलपरियां  बनी प्रदेश चैंपियन
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSun, 27 Aug 2017 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश तैराकी प्रतियोगिता में शहर की जलपरियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जनपद महिला वर्ग का चैंपियन बना। लखनऊ में रविवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता में शहर की महिला तैराकों ने व्यक्तिगत और रिले में 11 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में भी जनपद ने 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय तैराक आलिया सिंह ने पांच व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसमें चार स्वर्ण पदक नए रिकॉर्ड के साथ झटके। व्यक्तिगत स्पर्धा में आंचल ठाकुर ने दो, हुनर देशवाल और दीशा भंडारी ने 1-1 स्वर्ण पदक जीता। वहीं रिले में भी शहर की जलपरियों ने दो स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। लड़कों के वर्ग में अंश अरोड़ा ने तीन स्पर्धाओं में भाग लेकर इतने ही स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सभी स्वर्ण पदक नए रिकॉर्ड के साथ झटके। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी तैराक अक्तूबर में भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनसे राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भी पदक की उम्मीद होगी। अंश और आलिया ने तोड़े रिकॉर्ड आलिया सिंह ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 36 सेकेंड 12 माइक्रो सेकेंड में 50 मीटर की दूरी पूरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 37 सेकेंड का था। आलिया ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक का भी स्वर्ण पदक झटका। 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर फ्री स्टाइल में शहर की इस जलपरी ने नए रिकॉर्ड के साथ सोने का तमगा हासिल किया। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक झटका। अंश अरोड़ा ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 2008 का रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक झटका। अंश ने यह दूरी 2 मिनट 34 सेकेंड में पूरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2 मिनट 41 सेकेंड का था। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी अंश ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अंश ने इस दूरी को पूरा करने के लिए 30 सेकेंड 36 माइक्रो सेकेंड का समय लिया। 2010 का यह रिकॉर्ड 31 सेकेंड 66 माइक्रो सेकेंड का था। अंश ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत और कांस्य पदक भी जीते पुरुष वर्ग में आर्यन युवराज सिंह ने दो रजत एक कांस्य, श्लोक अग्रवाल ने तीन रजत पदक अपने नाम किए। वहीं आंचल और हुनर देशवाल ने भी दो-दो रजत झटके। रितिका ने भी एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें