स्कूल बस पकड़ने के लिए दौड़ रहे बच्चे पर कैब चढ़ी

Nov 21, 2025 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में अजनारा होम्स सोसाइटी में एक बच्चा स्कूल बस पकड़ने के दौरान गिर गया और उसके ऊपर कैब चढ़ गई। घटना में बच्चे को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर की कमी और अवैध पार्किंग को हादसे का कारण बताया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

स्कूल बस पकड़ने के लिए दौड़ रहे बच्चे पर कैब चढ़ी

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में स्कूल बस पकड़ने के लिए दौड़ते समय एक बच्चा अचानक नीचे गिर गया। इस बीच चालक ने बच्चे पर कैब चढ़ा दी। हादसे में बच्चे के शरीर में कई जगह चोटें आईं। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि भाई-बहन बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले। सोसाइटी के गेट पर बस पकड़ने के लिए दोनों भाई-बहन ने दौड़ लगा दी। इस बीच पांच साल का मासूम भागते समय नीचे गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही कैब बच्चे के ऊपर चढ़ गई। गनीमत रही कि चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कैब के नीचे से बाहर निकाला।

हादसे में बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। चोट के कारण बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा। वहीं, इस मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे का खतरा सोसाइटी के लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए बताया कि प्रवेश और निकास गेट के पास अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। सोसाइटी के अंदर स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं। इसकी वजह से आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बच्चा भागते समय गिरते हुए और कैब के नीचे आते साफ दिख रहा है। बच्चे की बहन और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद चालक ने कार को रोका और किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।