Hindi NewsNcr NewsNoida NewsChhath Puja Preparations in Greater Noida New Ghats and Cultural Programs

ग्रेनो में छठ व्रतियों के लिए नया घाट बनाया जा रहा

संक्षेप: छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू, घाट कों किया जा रहा बड़ा ग्रेटर नोएडा,

Wed, 15 Oct 2025 06:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on
ग्रेनो में छठ व्रतियों के लिए नया घाट बनाया जा रहा

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभी जगह घाटों की मरम्मत और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पुराने नेफोवा घाट को बड़ा करने के साथ ही उसके पास नए घाट का निर्माण किया जा रहा। चेरी काउंटिंग सोसाइटी के सामने नेफोवा छठ घाट और अन्य सेक्टरों और सोसाइटियों में छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। बता दें कि छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ होगी। महापर्व पर लिटिल चैम्प फेम पलक सिंह राजपूत और गायक प्रभात पाण्डेय अपनी प्रस्तुति देंगे। 26 अक्तूबर को खरना होगा।

27 को श्रद्धालु संध्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, 28 अक्तूबर को सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जााएगा। नेफोवा के अभिषेक कुमार ने बताया कि छठ पूजा में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया जाएगा। छठ पूजा के पहले दिन गायक स्वाती मिश्रा शानदार संगीत की प्रस्तुति देंगी। साथ ही, अन्य दिन भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीपांकर ने बताया कि छठ घाट को बड़ा किया जा रहा है। पुराने घाट के पास ही नए घाट का निर्माण हो रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को छठ घाट पर पूजा करने का मौका मिले।