यूजी एनईपी, बीएससी कृषि के 27 से पेपर स्थगित

Dec 24, 2025 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

- यूजी एनईपी-बीएससी कृषि के पेपर 27 से एक तक स्थगित किए गए -

यूजी एनईपी, बीएससी कृषि के 27 से पेपर स्थगित

ग्रेटर नोएडा/मेरठ। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के चलते चौ.चरण सिंह विवि ने यूजी एनईपी, बीएससी कृषि एवं यूजी ऑनर्स पाठ्यक्रमों के पेपर स्थगित करते हुए नई तिथि जारी कर दी हैं। कैंपस-कॉलेजों में यूजी एनईपी में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी कृषि में 27 दिसंबर जबकि यूजी ऑनर्स में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक के सभी पेपर स्थगित रहेंगे। विवि ने यूजी एनईपी और बीएससी कृषि में स्थगित पेपर की नई तिथियां तय कर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूजी ऑनर्स के पेपर का संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी होगा। विवि ने छात्रों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पेपर में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

अधिक जानकारी विवि वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। यूजी एनईपी में ऐसे होंगे अब पेपर विवि के अनुसार कैंपस-कॉलेजों में जारी यूजी एनईपी में 27 दिसंबर को स्थगित पेपर 13 जनवरी को, 29 दिसंबर का 15 जनवरी को, 30 दिसंबर का 16 जनवरी, 31 दिसंबर का 17 जनवरी और एक जनवरी का स्थगित पेपर 19 जनवरी को होगा। वहीं, बीएससी कृषि में 27 दिसंबर के स्थगित पेपर दो जनवरी और 29 दिसंबर के पेपर पांच जनवरी को होंगे। बीएएमएस, बीयूएमएस में एक जनवरी का पेपर 19 को विवि ने बीएएमएस एवं बीयूएमएस की एक जनवरी को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस दिन के पेपर अब 19 जनवरी को पूर्व निर्धारित पाली एवं केंद्रों पर होगा। अन्य सभी तिथियों के पेपर यथावत रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।