इग्नू ने परीक्षाओं के लिए पांच केंद्र बदले
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने तीन जून से शुरू होने वाली टर्म एंड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण, नोएडा, गाजियाबाद, रामपुर और बुलंदशहर के कई केंद्र प्रभावित हुए हैं। नए केंद्रों में छात्रों को भेजा गया है जो तीन से 10 जून तक लागू रहेगा।

नोएडा, सौम्य मिश्र। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने तीन जून से शुरू होने वाली टर्म एंड परीक्षा के पांच परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है। जारी नोटिस के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, रामपुर और बुलंदशहर के परीक्षा केंद्र प्रभावित हुए हैं। सेक्टर-39 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब ग्रेटर नोएडा के इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में होगी। वहीं, केएम मायावती गर्ल्स पीजी कॉलेज बादलपुर के छात्रों का केंद्र एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद बनाया गया है। इसके अलावा लाजपत राय पीजी कॉलेज साहिबाबाद के छात्रों को इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा भेजा गया है।
गवर्नमेंट राजा पीजी कॉलेज रामपुर के परीक्षार्थियों का केंद्र महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज संभल और आईपी पीजी कॉलेज बुलंदशहर के छात्रों का केंद्र मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज बुलंदशहर किया गया है। यह बदलाव तीन से 10 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए लागू रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


