रामलीला मैदान में 14 मार्च को संगोष्ठी और स्वागत समारोह का आयोजन होगा

Mar 10, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में 14 मार्च को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा विजय सिंह पथिक की जयंती पर संगोष्ठी और स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से अवगत कराना और शिक्षा, जागरूकता एवं एकता का संदेश देना है। कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

रामलीला मैदान में 14 मार्च को संगोष्ठी और स्वागत समारोह का आयोजन होगा

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा 14 मार्च को सेक्टर पाई वन स्थित रामलीला मैदान में क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं को महान स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचित कराना तथा समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकता का संदेश देना है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के संरक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि इस अवसर पर विजय सिंह पथिक के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के विकास, शिक्षा के महत्व और युवाओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार जयंत चौधरी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर,राज्य मंत्री, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर, विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार अशोक कटारिया, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी दादरी विधायक तेजपाल नागर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर जयप्रकाश विकल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केपी कसाना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सविंदर भाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामकेश चपराना राष्ट्रीय महासचिव, अशोक भाटी जिलाध्यक्ष, मनवीर नागर, नमित भाटी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर युवा, सत्य प्रकाश विकल, दीपक भाटी, अजय गुर्जर अरुण भाटी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।